लेखनी प्रतियोगिता -02-Aug-2023 हम तो हैं तेरे दीवानेने
शीर्षक-हम तो हैं तेरे दीवाने
विधा-गीत
होते नहीं प्रेम पैमाने।
हम तो हैं तेरे दीवाने।।
हुए इश्क में हम परवाने।
हम तो हैं तेरे दीवाने।।
चली इश्क की है पुरवाई।
तन-मन धड़कन में ये छाई।।
देख आई मुझे सताने।
हम तो हैं तेरे दीवाने।।
जब से बिजली नभ में चमकी।
तभी प्यार की ज्वाला भड़की।।
जबसे तुम में लगे समाने।
हम तो हैं तेरे दीवाने।।
सपने तेरे नित्य सजाती।
हिय में तेरी याद सताती।।
मेरे अंग लगे अलसाने।
हम तो हैं तेरे दीवाने।।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा
Shashank मणि Yadava 'सनम'
06-Aug-2023 05:34 PM
लाजवाब लाजवाब लाजवाब
Reply
Varsha_Upadhyay
02-Aug-2023 04:50 PM
शानदार
Reply